{"_id":"5bc4e034bdec22694b42aa1a","slug":"41539629108-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य पर तानी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य पर तानी पिस्टल
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। कार में स्कूल बस की साइड लगने पर हुए विवाद में एक युवक ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य और बस चालक पर पिस्टल तान दी। घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कस्बे में हाईवे पर बढेड़ी चौराहे पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस सोमवार सुबह गांव बिजोपुरा में बच्चों को लेने गई थी। चालक विजयपाल बस को बैक कर रहा था, इसी दौरान बस की साइड पीछे खड़ी कार में जा लगी। इसे लेकर बस चालक की कार मालिक पुष्पेंद्र निवासी ताजपुर से कहासुनी हो गई। कार मालिक ने चालक की धुनाई कर दी। चालक ने स्कूल लौटकर प्रधानाचार्य चंद्रवीर सिंह को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कार मालिक पुष्पेंद्र को फोन कर स्कूल में बुला लिया। आरोप है कि स्कूल में पुष्पेंद्र ने तैश में आकर लाइसेंसी पिस्टल निकालकर प्रधानाचार्य और बस चालक पर तान दिया। जिसके बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई।
शोर मचाने पर घेराबंदी की तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद कार मालिक पुष्पेंद्र ने खुद ही थाने पहुंचकर प्रधानाचार्य चंद्रवीर सिंह और बस चालक विजयपाल के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसकी जानकारी होने पर बस चालक विजयपाल ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।