{"_id":"5bbf9be3bdec225002303793","slug":"41539283939-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन तक पहुंचा बुढ़ाना का बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शासन तक पहुंचा बुढ़ाना का बवाल
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना बवाल की शासन तक गूंज
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में छेड़छाड़ को लेकर हुए बवाल का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। आरोपियों की हर हाल में गिरफ्तारी की खातिर जहां अफसर देर रात तक कस्बे में ही कैंप किए हुए हैं, वहीं बुढ़ाना विधायक खुद पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
बुढ़ाना में बृहस्पतिवार सुबह गांव बवाना की छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया था। समुदाय विशेष के आरोपियों ने जहां पहले छात्राओं के परिजनों को पीटा, वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे एसआई सोबीर नागर को भी घेरते हुए हमलावर हो गए। सूचना पर पहुंची फोर्स पर भारी पथराव करते हुए सीओ व इंस्पेक्टर की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए सभी शीशों को चकनाचूर कर दिया गया। जबरदस्त पथराव में पांच पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बुढ़ाना में हुए इस बवाल की रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके चलते पुलिस-प्रशासन आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना व अन्य अफसरों के साथ ही पीएसी भी कस्बे में ही कैंप किए हुए है। वहीं, क्षेत्रीय भाजपा विधायक उमेश मलिक खुद पुलिस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि छेड़छाड़ के बाद पीड़ित छात्राओं व उनके दो भाइयों के साथ ही पुलिस पर भी जिस तरह हमला किया गया, वह दुस्साहसिक है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जिसके लिए अफसरों को उनकी गिरफ्तारी होने तक कस्बे में ही कैंप करने के लिए कहा गया है। लगातार दबिश दी जा रहीं हैं और बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, आरोपियों पर रासुका भी लगाए जाने के आदेश अफसरों को दे दिए गए हैं। उधर, सपा नेता राकेश शर्मा का कहना है कि मामले में अफसरों से मिलकर बेकसूरों को नहीं सताए जाने के लिए कहा गया है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जिन लोगों ने गलती की है, उन्हें ही इसकी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने एक दरोगा की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
इन्होंने कहा ............
एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि वीडियो क्लिप व फोटो के आधार पर हमलावरों की शिनाख्त कर उनकी धरपकड़ की जा रही है। छेड़छाड़ को लेकर विवाद के बाद स्थिति बिगड़ी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में दो एफआईआर दर्ज की गईं हैं, जिनमें से एक छात्रा और दूसरी पुलिस की तरफ से हुई है। आरोपियों पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।