{"_id":"5b96bf21867a557fe3047cc6","slug":"41536605985-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण शुक्रवार दोपहर पत्नी के साथ खेतों पर काम करने के लिए गया था। घर पर उनकी बेटी अकेली ही थी। आरोप है कि युवती को अकेली देख गांव के ही दो युवक जबरन उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करते हुए उसे धमकी देकर फरार हो गए। शाम के समय परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोर्ट के आदेश पर युवती प्रेमी संग गई
छपार। थाना क्षेत्र के गांव बरला से विगत नौ जनवरी को एक प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस प्रेमी के पिता व ताऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो दिन पूर्व प्रेमी युगल को मेरठ आरपीएफ ने मेरठ रेलवे स्टेशन से पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को बरामद युवती को कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर सुभाष राठौड़ ने बताया कि कोर्ट में दिए गए बयानों में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी संग शादी कर लेने की जानकारी देते हुए उसी के साथ रहने की बात कही। इस पर कोर्ट ने युवती को प्रेमी के साथ जाने देने की इजाजत दे दी, जिसके बाद दोनों को उनकी मर्जी से भेज दिया गया।