{"_id":"5b7c685942c79246400aa463","slug":"41534879833-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का प्रयास
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या की कोशिश
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खादरवाला की महिला ने पति व ससुर पर मारपीट के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी राबिया उर्फ रानी मूल निवासी खतौली ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पूर्व रियाज उर्फ राजू से हुई थी। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न व मारपीट करता आ रहा था। आरोप है कि सोमवार को पति रियाज उर्फ राजू और ससुर बिद्दी ने उसे पकड़कर पहले तो मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर गला घोंटते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह महिला की जान बचाई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाकर उपचार दिलाया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।