फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोहाना में छात्र पर कातिलाना हमला, एफआईआर दर्ज

रोहाना में छात्र पर कातिलाना हमला, एफआईआर दर्ज

Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोहाना में छात्र पर कातिलाना हमला, एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरनगर। रोहाना में छात्र पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देवबंद के गांव घलौली निवासी रोहित ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार शाम बेटे मुकुल के साथ किसी काम से शहर आया था। आरोप है कि जब वे रोहाना पहुंचे तो किसी बात को लेकर मुकुल का गांव रोहाना के कुछ युवकों से विवाद हो गया। युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकुल पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद मुकुल के चाचा रोहित ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मुकुल को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ काला, शुभम शर्मा, शिवम, पारूल, अमर, रोहित पाल व अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गांव न्याजूपुरा में अपनी भाभी से झगड़ा, मारपीट कर रहे दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को दोनों युवकों नासिर व मुसाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed