फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   होमगार्ड से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा

होमगार्ड से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा

Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा
होमगार्ड से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

भोपा। होमगार्ड से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। गांव गादला में पिछले तीन दिनों से मारपीट के मामलों को लेकर दलितों व त्यागी समाज के लोगों में तनातनी बनी हुई है।
गांव गादला में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट मामले में त्यागी समाज की ओर से दलित समाज के प्रधान के पति सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को भोपा थाने में तैनात होमगार्ड गांव गादला निवासी जितेंद्र के साथ मारपीट कर दी थी। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही त्यागी समाज से मनोज व पप्पन के विरुद्ध मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया था। पुलिस ने आरोपी पप्पन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस दोनों ओर से हुए मुकदमों के आरोपियों को तलाश कर रही है। इस मामले को लेकर पिछले तीन दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
भोपा। सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव इलाहाबास निवासी हरबीर सिंह पुत्र बलजीत ने 10 दिन पूर्व थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका बेटा सतीश मोरना चीनी मिल में प्राइवेट सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। वेतन के 50 हजार रुपये लेकर घर लौटते समय पीछे से दो बाइक सवार चार युवकों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित ने लूटपाट व मारपीट करने वालों की पहचान नरेश व सचिन निवासीगण गांव दरियाबाद, थाना ककरौली के रूप में की थी। मोरना चौकी प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला लूट का नहीं पुरानी रंजिश के कारण मारपीट होने का निकला। मुकदमे में नामजद आरोपी नरेश व सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, लूट की झूठी सूचना देने वाले यूसुफपुर निवासी संजीव को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed