फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी

छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी

Sat, 10 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी
छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी
विज्ञापन

भोपा। सर्वशिक्षा अभियान के तहत थाना प्रभारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को को सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
भोपा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत 50 छात्राओं इंस्पेक्टर विजय सिंह ने संबोधित किया। कहा कि हममें निडरता के साथ अपने मुकाम को हासिल करने का जज्बा होना चाहिए। पुलिस प्रशासन से तत्काल मिलने वाली सुरक्षा व सुविधा की भी जानकारी देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर व किस अपराध में किन धाराओं का उपयोग किया जाता है, यह भी जानकारी दी गई। महिला आरक्षी निशा और यासमीन ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना चाहिए। वार्डन सीमा चौधरी, दीपमाला, शाहिन परवीन, नेहा गर्ग, भावना कौशिक, संध्या, सुदेश लता, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

वृद्ध ने न्याय की गुहार लगाई
भोपा। वृद्ध ने थाने पहुंचकर अपने भतीजे पर धोखाधड़ी कर 30 बीघा जमीन बिकवाने और मकान अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। मजलिसपुर तौफीर निवासी वृद्ध रामपाल ने बताया कि भतीजे ने धोखे से खेती की 30 बीघा भूमि बिकवा दी तथा उसके मकान को अपने नाम करा लिया। वर्तमान में वह अपने दूसरे भतीजे के पास रह रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जानसे मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


शराबी को छात्राओं ने पकड़ पुलिस को सौंपा
भोपा। शराब पीकर बस में महिलाओं से छेड़खानी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को साहसी छात्राओं व महिलाओं ने पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार को भोपा-मोरना मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बस में काफी यात्री सवार थे। जिनमें कुछ छात्राएं और महिलाएं भी शामिल थी। उसी बस में भोपा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति भी पीछे से ही बस में सवार हो कर आ रहा था, जो शराब के नशे में था। शराबी युवक महिलाओं से छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कुछ छात्राओं ने मुकाबला करते हुए बस को ठीक भोपा थाने के सामने रुकवा लिया और उसे बस से उतार कर पुलिस को सौंप दिया। यात्रियों और मौके पर मौजूद लोगों ने छात्राओं की हिम्मत की तारीफ की। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed