फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक में युवक के 1.10 लाख रुपये साफ किए

बैंक में युवक के 1.10 लाख रुपये साफ किए

Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बैंक में युवक के 1.10  लाख रुपये साफ किए
बैंक में युवक के 1.10 लाख रुपये साफ किए
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में स्थित एक बैंक शाखा से रुपए निकालने के लिए गए युवक की जेब से किसी ने एक लाख दस हजार साफ कर दिए। सूचना पर पुलिस बैंक की शाखा में पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।

शाहपुर के गांव आदमपुर निवासी सूरजमल कश्यप का कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में खाता है। वह बृहस्पतिवार को खाते से एक लाख पंद्रह हजार रुपये निकालने के लिए गया था। उसने जब रुपए निकाल लिए, तो एक लाख दस हजार रुपये गिनने के बाद अपनी जेब में रख लिए और शेष पाँच हजार रुपये जो दस दस के नोटों की गड्डी थी, उनको गिरने लगा। इसी बीच किसी ने उसकी जेब से एक लाख दस हजार रुपये साफ कर दिए। जब युवक ने रुपये गिनने के बाद उन्हें जेब में रखने का प्रयास किया तो उसे जेब में पहले रखे रुपए नहीं मिले। उसने बैंक में ही शोर मचा दिया मचा दिया। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ की, किंतु कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने बैंक की शाखा का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पुलिस को इसमें भी कोई सफलता नहीं मिली है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed