फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास

सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास

Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास
सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा गांव में सराफ की दुकान में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। पड़ोस में जाग होने आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में फरार युवकों की तस्वीर कैद हो गई।
कुटेसरा गांव में जैन धर्मशाला के सामने भाजपा नेता बाबूराम सैनी की आभूषणों की दुकान है। शनिवार रात में चार युवकों ने शटर तोड़कर चोरी करने के लिए घुस गए। इसी दौरान दुकानदार के परिजनों में महिलाएं जाग गई। उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से बिना चोरी किए फरार हो गए। बाबूराम सैनी की दुकान के पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी कैद हो गए। हालांकि तस्वीरें साफ नजर नहीं आ रही है। दुकान के सामने से भारतीय स्टेट बैंक खुलने के बाद सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों पहचान हो पाएगी। व्यापारियों ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


सलमान खान के बयान पर भड़का बजरंग दल
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा वाल्मीकि समाज के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद बजरंग दल विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला संयोजक अंकुर राणा ने कहा कि वाल्मीकि समाज हिंदू समाज का अभिन्न अंग है। प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र एडवोकेट, शंकर, मयंक शर्मा, सोनू बजरंगी, अंकित कुमार, रवि राणा, कुलदीप सिंह ने थाना प्रभारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed