फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश पकड़ा

बदमाश पकड़ा

Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बदमाश पकड़ा
मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव दुल्हेरा में गंगनहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से पांच हजार का इनामी शोएब घायल हो गया, जबकि साथी बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में सिपाही भी घायल हुआ है।

शाहपुर थाना के इंस्पेक्टर ब्रजेश प्रताप यादव बृहस्पतिवार देर रात में गांव बसी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुल्हेरा गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइक सवार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस की गोली बाइक सवार एक बदमाश के पैर में लगी। गोली ही बदमाश नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम थाना तितावी के गांव मांडी निवासी शोएब पुत्र मौसम बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश लूट की घटना में वांछित था। बदमाश पर 22 मुकदमा दर्ज हैं । मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही विमल कुमार भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed