{"_id":"59b6dacc4f1c1b1a698b463c","slug":"41505155788-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका के साहस से चेन लुटने से बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका के साहस से चेन लुटने से बची
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी हरविंदर कौर पत्नी अमरजीत छाबड़ा वाजिदपुर रोड स्थित दर्शन विद्यालय में अध्यापिका है। सोमवार की सुबह वह स्कूल में जा रही थी। वाजिदपुर रोड पर पायल सिनेमा के पीछे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। अध्यापिका ने साहस दिखाते हुए चेन तोड़ रहे बदमाश का हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने और हाथ नहीं छोड़ने पर बदमाशों ने महिला को धक्का देकर बाइक से फरार हो गए। महिला के साहस दिखाने के कारण उसकी सोने की चेन लुटने से बच गई।
पुलिस ने दो का चालान किया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि गांव तिसंग निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी आस मोहम्मद ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर गांव घटायन निवासी संदीप उर्फ काला पुत्र धर्मवीर क्षेत्र में शराब बेचने का धंधा करता है। एक मुकदमे में वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।