फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक से तमंचे के बल पर 1.90 लाख लूटे

युवक से तमंचे के बल पर 1.90 लाख लूटे

Sat, 05 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
युवक से तमंचे के बल पर 1.90 लाख लूटे
युवक से तमंचे के बल पर 1.90 लाख लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कार खरीदने के लिए जा रहे युवक से दो लोगों ने एक लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
नईमंडी क्षेत्र के ग्राम शेरनगर निवासी मौहम्मद सादिक ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार को कार खरीदने के लिए बैंक से एक लाख 90 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों को उसने अपने पुत्र शारिक को दिया था। शारिक रुपये लेकर कार मालिक को देने के लिए जा रहा था। आरोप है कि जब वह गांव के ही कब्रिस्तान के पास पहुंचा, तो उसे गांव के ही दो युवक मिले, जिन्होंने उससे तमंचे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले मोबाइल छीना तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर आतंकित कर उसके एक लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी लूटपाट करने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर दबिश दी, परंतु आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवक से 55 हजार और बाइक लूटी
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र में कार सवार दो लोगों ने एक युवक से 55 हजार और बाइक लूट ली। बाद में बाइक ककरौली क्षेत्र में लावारिस मिली।
पटेल नगर के मनोज ने पुलिस को बताया कि जटमुझेड़ा के अरुण पर उसके कुछ रुपये बकाया हैं। गत 19 जुलाई को एक फोन आया कि अपने रुपये चाहिए तो भोपा रोड बाईपास पर आ जाएं। वह वहां पहुंचा तो कार सवार दो लोग मिले, जिन्होंने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों लोग उससे 55 हजार रुपये और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। एक सप्ताह बाद यह बाइक ककरौली क्षेत्र से बरामद हुई। नईमंडी पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्कूल से बच्चों के अपहरण की कोशिश
मुजफ्फरनगर। पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने बच्चों के स्कूल में जाकर उन्हें जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगोें को आता देख आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईमंडी थाना क्षेत्र के अवध विहार में अपने भाई के घर पर रह रही विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी चरथावल के ग्राम चौकड़ा निवासी युवक से हुई थी। किसी बात को लेकर मनमुटाव होने पर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर भाई के पास आ गई थी। दोनों बच्चे यहां एक स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी हुई तो उसका पति कार लेकर स्कूल पहुंच गया और बच्चों को जबरदस्ती कार में डालने का प्रयास किया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

एटीएम बदलकर 40 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। कचहरी रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में वृद्धा का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर दे दी है। पुलिस ने एटीएम से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

खालापार निवासी वृद्धा मुनीजा अपनी बेटी रानू के साथ एटीएम से रुपये निकालने गई थी। कार्ड सही नहीं लगने पर वहां खड़े एक युवक ने कार्ड उसने एटीएम कार्ड लेकर उसे बदल लिया। इसके बाद दूसरा कार्ड लगाकर वृद्धा की बेटी से पासवर्ड डलवाया, मगर रुपये नहीं निकले। एटीएम खराब है, कहकर युवक चलता बना। कुछ देर युवक ने वृद्धा के एटीएम से विभिन्न स्थानों से 40 हजार रुपये निकाल लिए। बेटे के फोन पर मेसेज आया तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed