{"_id":"5a8dbb1c4f1c1b4f588b9fa6","slug":"4-60-crores-of-fraud-by-fraudulent-entrepreneurs","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर उद्यमी के 4.60 करोड़ हड़पे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर उद्यमी के 4.60 करोड़ हड़पे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के समाजसेवी और बड़े उद्यमी भीमसेन कंसल के साथ महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक कोयला व्यापारी ने धोखाधड़ी कर 4.60 करोड़ से अधिक की रकम हड़प ली। आरोपी व्यापारी अब उद्यमी के रुपये नहीं लौटा रहा है। व्यापारी द्वारा कंसल को दिया गया एक करोड़ रुपये का चेक भी बाउंस हो गया।
अब नागपुर का व्यापारी उद्यमी को वाद वापस लेने और करोड़ों रुपया भूल जाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित उद्यमी की ओर से नईमंडी कोतवाली पुलिस ने नागपुर के कोयला व्यापारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई मंडी के मीका नगर निवासी एवं सिद्धबली इम्पेक्स प्राईवेट लि. के डायरेक्टर उद्यमी भीमसेन कंसल ने नईमंडी कोतवाली पर यह मामला दर्ज कराया। कंसल ने बताया कि उनकी उक्त फर्म से नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी आईवीसी इम्पेक्स लि. कंपनी के डायरेक्टर नंद किशोर डंडारे पुत्र गोपीचंद डंडारे ने संपर्क कर कोयला का व्यापार किया था।
विज्ञापन
नंद किशोर डंडारे ने उनकी कंपनी से चार करोड़ 60 लाख 43 हजार रुपये का कोयला खरीदा था, जिसका भुगतान आरोपी व्यापारी नहीं कर रहा है। समाज में कुछ सम्मानित व्यक्तियों की मौजूदगी में उक्त कंपनी के डायरेक्टर से हिसाब-किताब करने के बाद उसने शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया था
और एक करोड़ रुपये का चेक भी 10 नवंबर 2016 को दे दिया था, मगर चेक भी कंपनी के खाते में पैसे न होने के कारण बाउंस हो गया था, जिस पर उन्होंने कोर्ट में धारा 138 के तहत दावा कर दिया था।
उक्त मामले में समन तामील होने के बाद भी आरोपी नंदकिशोर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है और आरोपी उन पर तरह-तरह से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। अब आरोपी वाद वापस लेने और अपना करोड़ों रुपया भूल जाने की धमकी दे रहा है। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने उक्त मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।