{"_id":"58e292bc4f1c1bdc315b44a7","slug":"32-convicts-to-shift-in-other-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी जेलों में शिफ्ट होंगे 32 अपराधी, शासन के आदेश मिलते ही हो जाएगी रवानगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी जेलों में शिफ्ट होंगे 32 अपराधी, शासन के आदेश मिलते ही हो जाएगी रवानगी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जेल का लोगो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद शातिरों को जल्दी ही सूबे की दूसरी जेलों की हवा खानी पड़ सकती है। जेल अफसरों ने 32 बंदियों की सूची तैयारी की है। शासन की ओर से मांगी गई लिस्ट में ऐसे बंदियों के नाम हैं, जिनके नाम बाहर होने वाली आपराधिक घटनाओं में सामने आते रहे हैं।
सूबे में सरकार बदलते ही शासन ने जेलों में बंद शातिर और खूंखार अपराधियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने सूबे की सभी जेलों से शातिरों की सूची मांगी है। इस कड़ी में पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा और इलाहाबाद के अतीक अहमद को देवरिया भेज दिया गया है।
प्रदेश के अन्य खूंखार अपराधियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। जनपद के जेल अफसरों ने मामले में कार्रवाई शुुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो अफसरों ने 32 बंदियों की सूची तैयार की है। लिस्ट में ऐसे बंदियों को रखा गया है, जिनके नाम बाहर होने वाली घटनाओं में आते रहे हैं।
विज्ञापन
जेल से कई शातिर भीतर रहकर बाहर अपने गुर्गों से रंगदारी, हत्या और धमकी आदि अपराध करा रहे हैं। जेल में हंगामे और मारपीट की घटना करने वालों को भी सूची में जगह दी गई है। जेल अफसर सूची को लखनऊ भेजने की तैयारी में जुटे हैं। सूची भेजने के बाद आदेश मिलते ही नामित बंदियों का तय जेलों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
गोरखपुर से आएगा शातिर बंदी
प्रदेश में अपराधियों को दूसरे जेलों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई में गोरखपुर से शातिर अपराधी को जनपद जेल में भेजा जा रहा है। सूत्रों की माने तो गोरखपुर की जेल में शातिर ने गत वर्ष अक्तूबर माह में हुए बवाल में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं जेल के भीतर ही बनाई गई अस्थायी चौकी में आग लगवा दी थी। जेल अफसर शातिर के आने की तैयारियों की पुष्टि कर रहे हैं।
जेलों में शातिर रचते हैं षड्यंत्र
गत वर्ष मंसूरपुर में सराफा व्यापारी पर हमला, सोंटा निवासी चर्चित कारोबारी यशपाल राठी की हाईवे पर गोलियों से भूनकर हत्या के षड्यंत्र जेल में ही रचे गए थे। शहर के बड़े टेंट व्यवसायी और मंडी के ट्रांसपोर्टर से जेल में बंद शातिर ने अपने गुर्गों से रंगदारी मांगने को कहा था।