फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मकान बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में घमासान

मकान बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में घमासान

Wed, 10 Apr 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मकान बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में घमासान
मकान बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हनुमान चौक पर पैतृक मकान के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों के परिवार में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हुए। घटना के बाद एक पक्ष की महिलाएं थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। कुछ देर बाद दूसरा पक्ष थाने पहुंचा तो पहले पक्ष की महिलाओं ने उनके साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हड़काते हुए अलग किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर ही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक निवासी अक्षय तायल का अपने छोटे भाई रवि के साथ काफी समय पूर्व हुए मकान बंटवारे के बाद से जीने को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में कोर्ट में वाद भी विचाराधीन है। अक्षय तायल मंगलवार दोपहर परिवार की महिलाओं के साथ थाने पहुंचा और भाई रवि तायल के खिलाफ तहरीर देकर घर पर आकर हमले का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दूसरे पक्ष से रवि तायल भी तहरीर देने थाने जा पहुंचा, जिन्हें देख अक्षय के परिवार की महिलाओं ने उन पर हमले का प्रयास करते हुए हाथापाई शुरू कर दी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। यह देख पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को हड़काते हुए अलग किया। एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed