फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
देवबंद (सहारनपुर)। कासिमपुरा गांव में मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्त में आया बदमाश रिलायंस पेट्रोल पंप लूट में शामिल था। जिसके कब्जे से नगदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कासिमपुरा गांव में रेलवे फाटक के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शुगर मिल की ओर से आई एक बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उस पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल में घुस गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के मुताबिक गिरफ्त में आया बदमाश मिरगपुर गांव निवासी आकाश वाल्मीकि है। मंगलवार को रिलायंस पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में वह शामिल था। जिसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 5 हजार 10 रुपये के अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में आकाश ने फरार साथी का नाम संदीप निवासी खेड़ा जट्ट उत्तराखंड बताया। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप के सेल्समैन अमित कुमार ने भी आकाश की पहचान की है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुरकाजी में धरा गया पेट्रोल पंप लूट में शामिल दूसरा बदमाश शुभम
देवबंद। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप लूट में तीन बदमाश शामिल थे। जिसमें आकाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उत्तराखंड के झबरेड़ा निवासी बदमाश शुभम को पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरे साथी संदीप की तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में एक बजे लूट, रात को एक बजे हुआ खुलासा
देवबंद। मंगलवार को दिन में करीब एक बजे बदमाशों ने हाईवे पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से 29 हजार 500 रुपये की लूट की और ठीक 12 घंटे बाद रात में एक बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाशों ने लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया था।

बदमाशों को थी पेट्रोल पंप पर मोटी रकम होने की जानकारी
देवबंद। रिलायंस पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को लाखों रुपये की नकदी होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन किस्मत से यह नगदी पंप के कर्मचारियों ने पहले ही जमा करा दी थी। जिसके बाद हुई बिक्री के पैसे ही बदमाश लूट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed