फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गन्ना चोरी करने वाले चोरों को जेल भेजा

गन्ना चोरी करने वाले चोरों को जेल भेजा

Tue, 29 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
गन्ना चोरी करने वाले चोरों को जेल भेजा
गन्ना चोरी में जेल भेजा
विज्ञापन

मोरना। खेत में पड़े गन्नों को चुराकर बेचने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा। ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात के किसान खेतों से गन्ना चोरी की शिकायत बार बार कर रहे थे। गन्ना चोरी की घटनाओं को लेकर किसान रात अपने खेतों में पड़े गन्ने की पहरेदारी कर रहे थे। 25 जनवरी को किसान अमित और महिपाल ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गन्ना चोरी की घटनाओं को लेकर देर शाम वह अपने गन्ने की पहरेदारी को लेकर खेतों पर पहुंचे। उन्होंने खेतों में देखा कि गांव के ही शुभम शर्मा, अंशुल व सोनू उनके खेतों से गन्ना चोरी करके भैंसा बुग्गी में भर रहे थे। किसानों ने छिपकर इस घटना को देखा तथा चोरों का पीछा शुरू कर दिया। चोर कोल्हू में गन्ने को बेचने के लिए पहुंचे। किसान कोल्हू में पहुंचे तो चोर भैंसी बुग्गी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शुभम शर्मा, अंशुल व सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र अंबावत ने बताया कि गन्ना चोरी करने वाले तीनों चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed