{"_id":"5c3b87fbbdec22737d20b529","slug":"31547405307-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दुष्कर्म पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही महिला को शिकायत वापस न लेने पर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो वहां सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि करीब 16 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरनगर के बसधाड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी पैदा हुई। घर गृहस्थी ठीकठाक चल रही थी कि अचानक पति की तबीयत खराब हुई और कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। जिसके बाद वह मेहनत मजदूरी करके बेटी का पालन पोषण करनी लगी। महिला के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व उसने अंबहेटा शेखां निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली। इस दौरान उसके बसधाड़ा निवासी रिश्तेदार ने नाबालिग बेटी की जिम्मेदारी उठाने की बात कहते हुए उसे कुटेसरा में स्थित अपनी बेटी के यहां भेज दिया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसे पता लगा कि बेटी को रखने वाले रिश्तेदार के घर के ही एक युवक ने बेटी को गर्भवती कर दिया और बाद में मुजफ्फरनगर ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। जिसके चलते बेटी बीमार रहने लगी और 1 नवंबर 2018 को इसी के चलते उसकी मौत हो गई। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी रिश्तेदार को हुई तो वह उस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो वह उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि नवंबर माह में वह देवबंद से अंबहेटा जा रही थी कि रास्ते में मिले उक्त लोग उसे बहाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया तथा बदहवासी की हालत में उसे नहर के किनारे छोड़कर फरार हो गए। जब वह पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। इस मामले में अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर गंभीरता से मामले की जांच शुरू की जाएगी।
कच्ची शराब व छुरी के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे
तलहेड़ी बुजुर्ग। तलहेड़ी चौकी पुलिस ने चंदेना कोली गांव के जंगल से एक व्यक्ति को रेक्टीफाइड केमिकल व कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने छुरी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने चंदेना कोली गांव के जंगल से वहीं के रहने वाले रविंद्र उर्फ बिंदर को 10 लीटर रेक्टीफाइड केमिकल और 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तलहेड़ी चौकी प्रभारी नंदकिशोर ने बताया कि रविंद्र शराब को कहीं बेचने के लिए जा रहा था। वह पिछले काफी दिनों से खेतों में भट्ठी जलाकर कच्ची शराब निकालने का काम करता था। उधर, कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अहमद को मंगलौर रोड से एक छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।