{"_id":"5c2911bebdec2256d06c6dc4","slug":"31546195390-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के मासूम से सामूहिक कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल के मासूम से सामूहिक कुकर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल के बच्चे से सामूहिक कुकर्म
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र के गांव में दो युवकों ने सात साल के बच्चे के साथ खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया और उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात तलाश के दौरान बच्चा खेतों में पड़ा मिला। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
शाहपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति शनिवार को अपनी पत्नी को छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया था। पीड़ित के अनुसार शाम के समय गांव के ही दो युवक चक्की पर आटा लेने पहुंचे, जिनसे ग्रामीण की पत्नी ने खुले रुपये मांगे। इस पर दोनों युवक उसके सात साल के बेटे को रुपये देने के बहाने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों बच्चे को गांव के बाहर खेतों में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से सामूहिक कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में बच्चे को खेत में ही तड़पता छोड़कर फरार हो गए। उधर, काफी देर तक भी बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो देर रात वह गांव के बाहर खेतों में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ में बच्चे ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदारी में गया ग्रामीण रविवार सुबह घर लौटा, जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है।
इन्होंने कहा ..........
इंस्पेक्टर शाहपुर यशपाल सिंह ने बताया कि बच्चे से कुकर्म की तहरीर आई है, जिस पर पीड़ित बालक का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।