फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीसीएम चालक को पीटा, आरोपी युवक भागे

डीसीएम चालक को पीटा, आरोपी युवक भागे

Mon, 31 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम चालक को पीटा, आरोपी युवक भागे
डीसीएम चालक को पीटा
विज्ञापन

खतौली। डीसीएम चालक के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। चालक के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गए।
जानसठ बस अड्डे पर शनिवार की रात करीब 10 तीन युवक किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे। युवकों को मीरापुर जाना था। इतने में एक डीसीएम वहां पर पहुंची। इन युवकों ने हाथ का इशारा करते हुए डीसीएम को रुकवाया। चालक ने तीनों युवकों को बैठा लिया। चालक बिजनौर का रहने वाला सतीश पुत्र दीपचंद था। गांव लाडपुर निकलते ही चालक ने इन युवकों से किराए के पैसे मांगे। युवकों ने मीरापुर पहुंचने पर पैसे देने की बात कही। इस पर चालक पैसे लेकर ही आगे ले जाने को कह दिया। इतना कहते ही इन युवकों ने चालक के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। चालक ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक डीसीएम से नीचे कूदकर वहां से भाग निकले। चालक पुलिस को सूचना दिए बिना ही बिजनौर की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed