फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परासौली का ग्राम प्रधान मौ. इलियास गिरफ्तार

परासौली का ग्राम प्रधान मौ. इलियास गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
परासौली का ग्राम प्रधान मौ. इलियास गिरफ्तार
परासौली का ग्राम प्रधान मोहम्मद इलियास गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना/ परासौली। गांव के कब्रिस्तान की दीवार गिरवाने के आरोप में परासौली पुलिस चौकी इंचार्ज ने परासौली के ग्राम प्रधान मौ. इलियास को गिरफ्तार कर लिया बै। ग्राम प्रधान के खिलाफ इसी कब्रिस्तान के निर्माण कार्यों में धांधली कर लाखों रुपये गबन करने का भी आरोप है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में 31 अक्तूबर 2018 को रात कब्रिस्तान की दीवार गिरा दी गई थी। कब्रिस्तान की दीवार गिरने से एक समुदाय में रोष फैल गया था। घटना की सूचना मिलते ही परासौली पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए माहौल शांत किया था। उनके कहने पर ग्रामीणों ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज करवाई थी। घटना के जांच अधिकारी जितेंद्र कुुमार शर्मा ने कब्रिस्तान की दीवार गिरवाने के मामले में सोमवार को परासौली गांव से वर्तमान ग्राम प्रधान मो. इलियास को उनके ईट भट्ठे से गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी ने बताया कि कब्रिस्तान की दीवार गिराने की जांच की गई। इस घटना में ग्राम प्रधान मौ. इलियास व गांव के ही ग्रामीण यूसुफ व 5-6 अज्ञात मजदूरों के नाम प्रकाश में आए है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मौ. इलियास को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार की संलिप्तता होने के कारणों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कब्रिस्तान के निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा पांच लाख 63 हजार रुपये का घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है। उसी से बचने के लिए ग्राम प्रधान ने रात के अंधेरे में कब्रिस्तान की दीवार गिरवाने का गलत कार्य किया। जांच अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया कृत्य तथा लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि की संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed