{"_id":"5bf998d9bdec22413d18ef2d","slug":"31543084249-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के तीन लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के तीन लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर हरिद्वार से दिल्ली के लिए चला थर्माकोल लदा कैंटर लूटने वाले तीन बदमाश चंद घंटों बाद ही पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिए गए। तीनों लुटेरे पुलिस की गोलियों से घायल हुए हैं, जबकि उनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटे गए कैंटर के साथ ही एक पर्स, तीन तमंचे, कारतूस व लुटेरों का भी एक ट्रक बरामद किया है।
नई दिल्ली के संगम विहार निवासी कैंटर चालक संजीव कुुमार शुक्रवार रात हरिद्वार से लाखों कीमत का थर्माकोल लेकर दिल्ली के लिए चला था। तड़के करीब 3.45 बजे चालक संजीव ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ट्रक सवार छह बदमाशों ने हाईवे पर बीबीपुर चेकपोस्ट के पास स्थित ढाबे पर उसका कैंटर रुकवाने के बाद लूट लिया है। बदमाश संजीव का पर्स भी लूट ले गए, जिसमें 1600 रुपये थे। हाईवे पर लूट की सूचना मिलते ही सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नई मंडी हरसरण शर्मा टीम के साथ हाईवे पर निकल पड़े। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश में हाईवे के साथ ही संपर्क मार्गों पर भी चेकिंग शुरू कर दी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि इसी दौरान पचेंडा रोड बाईपास के निकट एक कैंटर व एक ट्रक खड़े मिले, जिनमें से कुछ लोग कैंटर से माल उतारकर ट्रक में लोड कर रहे थे। यह देख पुलिस टीम ने लुटेरों को घेरकर उनसे सरेंडर करने के लिए कहा, जिस पर लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। यह देख पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद लुटेरों की तरफ से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तीन बदमाश घायलावस्था में पड़े मिले। उनके पैरों में गोलियां लगीं थीं। मौके से तीन तमंचों के साथ ही कारतूस व खोखे भी बरामद किए गए। इसके साथ ही संजीव कुमार से लूटे गए कैंटर के साथ ही उसका पर्स और एक अन्य ट्रक भी बरामद किया गया, जो लुटेरों का बताया गया। एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में दबोचे गए लुटेरे हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचड़ा निवासी साबिर पुत्र मोबीन, साजिद पुत्र इलियास और जाहिद पुत्र नूर मौहम्मद हैं। वहीं, तीन लुटेरे फरार हो गए, जिनकी पहचान हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी रौनक पुत्र ताहिर व तइकबाल पुत्र इंतजार और गांव देहरा निवासी आस मौहम्मद पुत्र महफूज के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।