{"_id":"5be5da30bdec226933277db5","slug":"31541790256-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी होने पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगा एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी होने पर बखेड़ा
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गुजरात से हरिद्वार जा रही गुजरात की महिला तीर्थयात्री ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के मुजफ्फरनगर स्टेशन से आगे बढ़ने पर सरवट फाटक के निकट चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकते हुए जमकर हंगामा किया। गार्ड के समझाने के बावजूद महिला बार-बार चेन पुलिंग करती रही, जिसके चलते करीब आधा घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही स्टेशन मास्टर भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पीड़िता की तहरीर लेकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले को शांत किया गया।
गुजरात की रहने वाली वृद्धा गायत्री ब्रह्मवती पत्नी मुकेश योगा एक्सप्रेस से कई अन्य महिला सहकर्मियों के साथ तीर्थनगरी हरिद्वार जा रही थी। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार तड़के ट्रेन में सोते समय गुरूग्राम से पहले स्थित पटौदी स्टेशन पर उसका बैग चोरी कर लिया गया, जिसमें 20 हजार की नकदी के साथ ही आई-फोन और जेवरात समेत अन्य कागजात थे। ट्रेन जब मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो महिला नींद से जगी, जिसके बाद उसने अपना बैग गायब देखकर उसकी तलाश शुरू की। जब तक ट्रेन यहां से चलकर सरवट फाटक के पास पहुंची, महिला ने बैग गायब देख हंगामा खड़ा करते हुए चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन जहां की तहां थम गई। चेन पुलिंग किए जाने पर ट्रेन का गार्ड महिला के पास पहुंचा, जिसने मामले की जानकारी मिलने के बाद अगले स्टेशन पर उसकी रिपोर्ट लिखे जाने का आश्वासन दिया। लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, महिला ने फिर से चेन पुलिंग कर दी।
गार्ड द्वारा वृद्धा को समझाए जाने के बावजूद ट्रेन चलने पर वह बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकती रही, जिससे ट्रेन करीब आधा घंटे तक वहीं खड़ी रही। महिला के हंगामे की सूचना पर स्टेशन मास्टर के साथ ही जीआरपी व आरपीएफ थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता की तहरीर लेकर जीआरपी के एसआई हरीओम को देते हुए तत्काल प्रभाव से बैग चोरी की निल में रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद ही महिला शांत हुई और ट्रेन आगे बढ़ी। एसआई हरिओम ने बताया कि निल पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच के लिए पटौदी जीआरपी थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर है योगा एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर। गुजरात से तीर्थनगरी हरिद्वार तक चलने वाले योगा एक्सप्रेस चोरों के निशाने पर है। ट्रेन में इससे पहले भी करीब एक पखवाड़े पूर्व जयपुर की एक महिला यात्री समेत दो मुसाफिरों के बैग चोरी कर लिए गए थे। विशेष यह कि उक्त चोरी भी भोर के समय करीब तीन से पांच बजे के बीच गुरूग्राम के निकट ही उस समय अंजाम दी गई, जब मुसाफिर नींद में थे। जाहिर है कि कोई गिरोह है, जो सुनियोजित तरीके से गुरूग्राम के निकट सक्रिय होकर भोर के समय गहरी नींद में सो रहे मुसाफिरों के बैग व कीमती सामान चोरी कर रहा है, लेकिन लगातार घटनाओं के बावजूद रेलवे पुलिस बल खुद भी घोड़े बेचकर सो रहा है।