{"_id":"5bccd13ebdec2269b96c8617","slug":"31540149566-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीनना में किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीनना में किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उसे प्लाट में खींचकर अश्लील हरकतें कीं। किशोरी की चीख सुनकर पहुंचे उसके बाबा पर हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार शाम के समय दुकान से चीनी खरीदकर घर लौट रही थी। आरोप है कि घर के पास स्थित खाली प्लॉट में पहले से खड़े दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मुंह भींचकर उसे खाली प्लॉट में खींच लिया और कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके वृद्ध बाबा मौके पर पहुंच गए, जिस पर आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ ही उसके बाबा पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की तहरीर के आधार पर अंकित, मोहित व उनके साथियों धनेश, भूपेंद्र, विरेंद्र व सुनील के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए किशोरी व उसके बाबा का मेडिकल करा दिया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।