{"_id":"5bba530f867a5514ba415b80","slug":"31538937615-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छकार सर्वेक्षण के फार्म भरवाकर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वच्छकार सर्वेक्षण के फार्म भरवाकर ठगी
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छकार सर्वेक्षण के फार्म भरवाकर ठगी
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में स्वच्छकार सर्वेक्षण के फार्म भरवाने के नाम पर वसूली कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। हंगामा करने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू की खालसा पट्टी निवासी प्रदीप ने तहरीर देकर बताया कि एक महिला समेत चार लोग गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से स्वच्छकार सर्वेक्षण के फार्म भरवाने के लिए कहा। फार्म भरवाने के एवज में आरोपियों ने ग्रामीणों से रुपयों की मांग की, जिस पर ग्रामीणों को उन पर संदेह हो गया। ग्रामीणों ने इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तो वे हड़बड़ा गए। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू करते हुए पुलिस को मामले से अवगत कराया, जिस पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान काजल कटारिया निवासी पलड़ी शाहपुर, कुंवरपाल निवासी कान्हाहेड़ी चरथावल, बलेराम निवासी कल्याणपुर रतनपुरी व एक अज्ञात के रूप में हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।