फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शत्रु सम्पति रेचने के प्रयास का आरोप

शत्रु सम्पति रेचने के प्रयास का आरोप

Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शत्रु सम्पति रेचने के प्रयास का आरोप
शत्रु संपत्ति बेचने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। परासौली गांव के ग्रामीण ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज के आधार पर शत्रु संपत्ति बेचने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी हफीजुर्ररहमान पुत्र नसीर खां ने उपजिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी का चाचा सगीर खां वर्ष 1989 में अपनी जमीन व मकान छोड़कर अपने बच्चों के पास पाकिस्तान चला गया था। सगीर की छह अगस्त 1996 में पाकिस्तान में मौत हो गई थी। आरोप है कि प्रार्थी के परिवार का तसलीम खां धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज के आधार पर शत्रु संपत्ति को हड़पना चाहता है। तसलीम ने बुढ़ाना तहसील से पाकिस्तान में हुई सगीर की मौत का जाली मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है। आरोप है कि तसलीम मृतक सगीर की आवासीय भूमि शत्रु संपत्ति को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा करने का प्रयास कर रहा है। हफीजुर्ररहमान ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा करने से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed