{"_id":"5b0863514f1c1b9e6e8b48fe","slug":"31527276369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
Updated Sat, 26 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। पुलिस ने गंगनहर पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गैंगेस्टर में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस शुक्रवार सुबह गंगनहर चौकी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ेसूचना मिली कि जानसठ की ओर से एक बदमाश आ रहा है। पुलिस ने उसको रोका तो उसने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम फिरोज पुत्र इकबाल निवासी गांव ककरौली बताया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया की बदमाश फिरोज पर थाना ककरौली व नई मंडी में कई मामले दर्ज हैं। उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित है। नई मंडी से बदमाश गैंगेस्टर अधिनियम का वांछित अपराधी है। पुलिस ने बदमाश से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।