फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 27 प्रस्ताव पारित

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 27 प्रस्ताव पारित

Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 27 प्रस्ताव पारित
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 27 प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

पुरकाजी।
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 27 प्रस्ताव रखे गए, जिनका सात विपक्षी सभासदों ने विरोध किया। चेयरमैन पक्ष के आठ सभासदों ने प्रस्तावों का समर्थन करने पर सभी प्रस्तावों को बहुमत से पास कर दिया।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। वर्ष 2018-19 का नगर पंचायत कार्यालय को होने वाली अनुमानित आमदनी और खर्चे का बजट पेश किया गया। बैठक में डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदना, हाइवे पर लगे डिवाइडरों और लाइटों को सड़क की एक साइड शिफ्ट करना, नाली- नालों का निर्माण, जन सुविधा हेतु पानी पाइप लाइन बिछवाना, बाजार से जल भराव की समस्या का हल कराने की मांग की। बैठक में मौजूद विधायक प्रमोद उंटवाल द्वारा वार्ड एक में मौहल्ला दक्षिणी चमारान के काली माता मंदिर की दीवार व विकास आदि कुल 27 प्रस्ताव रखे गए, जिनका सात विपक्षी सभासदों द्वारा ईद की तैयारी करने वाले प्रस्ताव को छोड़कर बाकी प्रस्तावों का यह कहकर विरोध किया गया कि पूर्व की बैठक में पास किए गए प्रस्तावों का जब तक कार्य नहीं कराया जाएगा, तब तक नए प्रस्ताव पास नहीं होगें। काफी देर तक चली जद्दोजहद में चेयरमैन पक्ष के आठ सभासदों द्वारा विधायक के प्रस्ताव सहित सभी प्रस्तावों का समर्थन करने पर सभी 27 प्रस्तावों को बहुमत से पास कर दिया गया। विपक्षी सभासद राखी, खुशनुदा, इशरत जहां, आलम, मसरूर खान, निसार अहमद, नरेंद्र पाल का कहना था कि चेयरमैन द्वारा अपने पक्ष के सभासदों के वार्डों में कार्य कराकर विपक्षी सभासदों को नजर अंदाज किया जा रहा है। बैठक में ईओ मनोज यादव , समर काजमी, मौहम्मद सुलेमान, नदीम कुरेशी, दीपू वर्मा, नौशाद फरीदी, खुर्रम सिद्दीकी, शमशेर फरीदी, मुनीर फात्मा, शमाईला सहित सभी विपक्षी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ से नाराजगी जताई
बैठक के बाद विपक्षी सभासदों ने ईओ मनोज यादव से मिलकर पुराने प्रस्तावों पर कार्य न कराने और कार्यों का पुष्टि रजिस्टर न दिखाने पर नाराजगी जताई। जिस पर इओ ने सभासदों को सभी कार्य पूरे कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed