{"_id":"5a9d871b4f1c1b3c718b85d5","slug":"31520273179-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव मामले में कार्रवाई से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव मामले में कार्रवाई से इंकार
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद पर विराम लगा
रतनपुरी। गांव फुलत में कुंवर हर्षवर्द्धन की हवेली पर पथराव और युवक को पकड़ने के मामले में दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।
गांव फुलत में रविवार शाम कुंवर हर्षवर्द्धन सिंह के गनर व अन्य लोगों ने गाड़ी रोकने के शक में तीन युवकों का पीछा कर गांव निवासी सारिक को पकड़ लिया था। इस मामले को लेकर सारिक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हर्षवर्द्धन की हवेली पर पथराव कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। पुलिस ने सारिक से पूछताछ की। सूचना पर एसपी देहात अजय सहदेव भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी देहात ने दोनों पक्षों के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की थी। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी अनंत देव तिवारी को भी अवगत कराया था। एसएसपी ने फोन पर कुंवर हर्षवर्द्धन से भी बातचीत की थी। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने रात में हिरासत में लिए गए सारिक को छोड़ दिया था। रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।