फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी की शिकायत पर पति का चालान किया।

पत्नी की शिकायत पर पति का चालान किया।

Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर पति का चालान किया।
पति का चालान किया
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पति रविंद्र को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान किया है। इसके अलावा एक पुराने मुकदमे में न्यायालय में पेश ना होने पर वारंट जारी होने पर पुलिस ने ग्राम बढीवाला निवासी मुनेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

बदमाशों को लेकर परिवार दहशत में
पुरकाजी। बदमाशों के घर पर आने से परिवार दहशत में है और पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम गोधना के बाहरी छोर पर शेरदीन का परिवार रहता है रविवार सवेरे तड़के चार बजे करीब आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश उसके घर पर आए और घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस पर घबराए परिवार ने दरवाजा ना खोलकर फोन से अपने परिचित ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इस कुछ ग्रामीणों के मौके पर पहुंच जाने पर बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। पीडित ने बताया कि दो दिन पूर्व भी बदमाश उसके घर पर आए थे जिसकी सूचना देने पर 100 सेवा पुलिस मौके पर पहुंची थी मगर तलाश करने पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। पीडित ने तहरीर देकर बदमाशों द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने की आंशका जताते हुए पुलिस से बदमाशों का सुराग लगाकर कार्रवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed