{"_id":"59fa1dd74f1c1bc9678b8e5e","slug":"31509563863-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर शव पती में छुपाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या कर शव पती में छुपाया
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी की हत्या कर शव फेंका
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
गांव रसूलपुर के जंगल में मंगलवार रात किशोरी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्याभियुक्तों ने शव को गन्ने की पत्ती में छुपा दिया। बुधवार की सुबह मजदूर गन्ना भरने के लिए पहुंचे तो किशोरी का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कराई। शव की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव तुलसीपुर निवासी किसान सौवीर के खेत गांव रसूलपुर के जंगल में हैं। किसान के खेत में गन्ना खड़ा हुआ है। पिछले कई दिनों से किसान के खेत में मजदूर गन्ना छील रहे थे। मंगलवार शाम तक भी मजदूरों ने गन्ना छीला था। उस वक्त खेत में कोई शव नहीं मिला था। बुधवार सुबह करीब सात बजे मजदूर किसान सौवीर के खेत से भैंसा-बुग्गी में गन्ना भरने के लिए पहुंचे। मजदूरों ने खेत में गन्ने के पत्ती के नीचे शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी मजदूरों ने किसान को दी। जंगल में शव मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की। जांच-पड़ताल में 1किशोरी का शव निकला। मृतका किशोरी के गले में चुनरी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों ने किशोरी की उसकी चुनरी से ही गला घोंटकर हत्या की और शव को गन्ने की पत्ती में छुपा दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ हत्या से पूर्व रेप भी हुआ है। शव की शनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलवाकर जांच-पड़ताल कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशोरी का गले में चुनरी से फंदा लगा शव जंगल में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही रेप की पुष्टि हो सकती है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। इस मामले की छानबीन के बाद आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
-पीपी सिंह, इंस्पेक्टर खतौली।
------------
नरेश