{"_id":"59a860104f1c1bf3278b4ae1","slug":"31504206864-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के कुंडल खींचे, दहशत फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं के कुंडल खींचे, दहशत फैली
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के कुंडल खींचे, दहशत फैली
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में चोरों ने कई महिलाओं के कानों से कुंडल खींचकर दहशत फैला दी। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। ककरौली क्षेत्र के गांव भुवापुर में बुधवार रात महिलाओं की चीखों से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। रघुवती पत्नी चतर सिंह, कवलवती पत्नी ब्रजपाल, सुमन पत्नी प्रशांत, राजकली पत्नी पीतम आदि ने बताया कि देर रात को जब वे घर में सोई हुई थी तभी घर की दीवार कूदकर चोरों ने कान से कुंडल खींच लिए। शोरशराबा होने पर चोरों ने अमरीश पुत्र सतीश को हमला कर घायल कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने भागते हुए संदिग्ध युवक ओपिन पुत्र अमरपाल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।