{"_id":"59764a8a4f1c1b814b8b4593","slug":"31500924554-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बंधक बनाकर पीटा, जंगल में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को बंधक बनाकर पीटा, जंगल में डाला
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को बंधक बनाकर पीटा, जंगल में डाला
खतौली। पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को अपहरण कर दो दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा। बाद में हाथ और पांव बांधकर जंगल में डाल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक बंधन मुक्त कराया।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नवेद पुत्र रहीश आजम उर्फ लोधा के बीच मोहल्ले के ही युवक से रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि दो दिन पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर मोहल्ले के युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नवेद का अपहरण कर लिया था। नवेद को कमरे में बंधक बनाकर रखा और जमकर पीटा। सोमवार की सुबह आरोपी उसके हाथ और पांव बांधकर बाइपास भंगेला पुल के पास जंगल में डालकर फरार हो गए। किसानों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधन मुक्त कराया और अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित नवेद के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस मामले को पैसों का लेनदेन मानकर जांच पड़ताल कर रही है।