{"_id":"590b79cd4f1c1b6a3d4416f9","slug":"25-leaders-and-officers-were-in-touch-with-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के संपर्क में थे 25 नेता और अफसर, सीडीआर से मिली चौंकाने वाली जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के संपर्क में थे 25 नेता और अफसर, सीडीआर से मिली चौंकाने वाली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 05 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवती को उसके घर लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के हनी ट्रैप के जाल में कई हस्तियां फंसी, लेकिन किसी से जिक्र तक नहीं किया। राजनीतिज्ञों से लेकर अफसरों तक उसके संपर्क में थे। युवती के पांच से अधिक मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं। उनकी सीडीआर में मिले नंबरों की छानबीन की जा रही है। अभी तक की तफ्तीश में 25 ऐसे लोगों के नंबर सामने आए हैं, जिनमें उद्योगपति, बड़े नेता और बड़े अधिकारी हैं। इतना ही नहीं इन नंबरों पर युवती की लंबी बातचीत होती थी। पुलिस अब इनके खिलाफ सबूत जुटा रही है।
कुछ समय पहले युवती का परिवार पुरकाजी ब्लाक के एक गांव में रहता था। बाद में वह शहर कोतवाली के गांव में आकर बस गए। शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से हुई। बाद में शहर के कॉलेज से इंटर किया। इसके बाद की पढ़ाई की जानकारी किसी को नहीं है। युवती के पास एजूकेशन सर्टिफिकेट जरूर हैं। युवती को राजनीति का चस्का भी लगा। उसने पढ़ाई के दौरान ही 2010 और 2015 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार ही कामयाबी नहीं मिली।
इसके बाद युवती का बड़े नेताओं के यहां आना-जाना शुरू हो गया। तमाम नेताओं के साथ उसकी फोटो मिली हैं। पांच साल पहले युवती गाजियाबाद में रहने लगी। इस दौरान वह पीनना गांव के मित्रपाल के संपर्क में आई। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद युवती एकाएक चर्चाओं में आई। बाद में यह मामला समझौते के आधार पर निपट गया, जिसके पीछे बड़ी डील होना बताया गया है।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि इस पूरे मामले को निपटाने में एक किसान नेता और कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों की सक्रिय भूमिका रही। उत्तराखंड के ही एक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से भी युवती की करीबियां रहीं। भाजपा के कई बड़े नेताओं के यहां युवती की सीधे एंट्री थी। उसके काम बेरोकटोक होते थे।
सूत्रों के मुताबिक केस की कड़ियां जोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है, जिसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं। कॉल डिटेल में 25 ऐसे नाम हैं, जो बड़े नेताओं के हैं या फिर उद्योगपतियों और अधिकारियों के हैं। इन नंबरों पर युवती की अक्सर और लंबी बातचीत होती थी। दिल्ली पुलिस इसे सबूत मानते हुए संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
युवती के पास मोटी रकम होने का शक
दिल्ली पुलिस को शक है कि युवती ने बहुत से लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूल की है। पुलिस इसी टोह में उसके घर आई। घर से बैंक खाते और एजूकेशन से संबंधित कागजात कब्जे में लिए गए हैं। बैंकों से भी संपर्क साधा जा रहा है कि युवती के एकाउंट में कितनी रकम है। हालांकि जाहिर तौर पर गांव में उसकी ज्यादा संपत्ति नहीं है। इसके अलावा उसने रकम कहां इन्वेस्ट की है, इसकी छानबीन की जा रही है।