फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तितावी में बदमाश पर बरसाईं गोलियां

तितावी में बदमाश पर बरसाईं गोलियां

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
तितावी में बदमाश पर बरसाईं गोलियां
तितावी में बदमाश पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव ढिंढावली में खेत पर पानी चलाने गए ग्रामीण पर चार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के खिलाफ शाहपुर थाने में रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें वह आठ मई को ही जेल से छूटकर आया था।

शाहपुर निवासी कृष्णपाल (55) पुत्र सूरजबली के खेत तितावी क्षेत्र के गांव ढिंढावली के जंगल में हैं। मंगलवार दोपहर बाद वह खेत पर पानी चलाने के लिए आया था। यहां ट्यूबवेल पर पानी चलाने के दौरान चार बदमाश पहुंचे और कृष्णपाल को देखते ही उस पर गोलियां बरसा दीं। इनमें से दो गोलियां कृष्णपाल के पैर, कंधे में लगी, जबकि एक पेट के पास बगल को छूटी हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान कृष्णपाल को देख पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में एसओ तितावी क्षितिज कुमार ने बताया कि कृष्णपाल भी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके खिलाफ शाहपुर थाने में रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमे में वह विगत आठ मई को ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। एसओ के मुताबिक पूछताछ में घायल कृष्णपाल ने शाहपुर में एक दुकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद होने और उसी रंजिश में हमले की आशंका जताई है। हालांकि देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed