{"_id":"5c69aa12bdec224be317f351","slug":"21550428690-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदचलन कहने पर चप्पल से उतारी पति की खुमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदचलन कहने पर चप्पल से उतारी पति की खुमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदचलन कहने पर पत्नी ने खोया आपा
मुजफ्फरनगर। महिला थाने में चल रही ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक के दौरान पति द्वारा बदचलन कहे जाने से महिला नाराज हो गई। उसने सरेआम चप्पल निकालकर पति की पिटाई कर दी। आरोपी पति ने बमुश्किल माफी मांगते हुए जान बचाई, जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने भी चेतावनी देकर आरोपी को चलता कर दिया।
शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र निवासी महिला की शादी कुछ साल पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते फिलहाल महिला कई माह से मायके में रह रही है। इसके साथ ही उसने महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व शोषण के आरोप में तहरीर भी दी हुई है। रविवार को पति-पत्नी को महिला थाना पुलिस ने ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में बुलाया हुआ था। आरोप है कि बैठक में दोनों पक्षों के बीच चल रही वार्ता के दौरान पति ने पत्नी को बदचलन कह दिया। इस पर महिला पति को पकड़कर बाहर खींच ले जाने के बाद उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने भी आरोपी पति को झूठे आरोप लगाए जाने पर हड़काते हुए चेतावनी देकर चलता कर दिया।