{"_id":"5c339d7abdec2256c106ec0d","slug":"21546886522-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज परिसर में स्थित प्रवक्ता के आवास में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज परिसर में स्थित प्रवक्ता के आवास में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवक्ता के आवास में चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के एसडी डिग्री कॉलेज परिसर में स्थित प्रवक्ता के आवास में चोरी कर बदमाशों ने हजारों की नकदी समेत अन्य कीमती सामान साफ कर दिया। पीड़ित प्रवक्ता कॉलेज की छुट्टियों के चलते अलीगढ़ स्थित घर गए हुए थे, जहां से लौटने पर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में मूल रूप से अलीगढ़ निवासी बसंत कुमार प्रोफेेसर हैं, जिन्हें कॉलेज परिसर में ही आवास आवंटित किया गया है। कॉलेज में शीतकालीन अवकाश होने पर 26 दिसंबर को वे अलीगढ़ चले गए थे। उनकी अनुपस्थिति में बदमाशों ने आवास के पिछले हिस्से में लगी खिड़की के लोहे के सरिये काटने के बाद अंदर जाकर रसोई व कमरे में लगे दो दरवाजे तोड़ डाले। इसे बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये, बिजली का मोटर, महंगा म्यूजिक सिस्टम, अंगूठी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। प्रोफेसर बसंत कुमार सोमवार को घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाते ही उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित प्रोफेसर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा एसटीएफ ने खंगाला बदमाश का रिकॉर्ड
मुजफ्फरनगर। सोमवार को हरियाणा एसटीएफ की एक टीम सिविल लाइंस थाने पहुंची और अपने यहां के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के शहर क्षेत्र में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ली। करीब एक घंटे थाने में रुककर एसटीएफ वापस हरियाणा लौट गई। इस दौरान टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।