{"_id":"5be1c1b8bdec2269ba10ccff","slug":"21541521848-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौली में छेड़छाड़ करते दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछौली में छेड़छाड़ करते दो दबोचे
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौली में छेड़छाड़ करते दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव कछौली में युवतियों से छेड़छाड़ करते दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी के बाद दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली में विगत तीन दिन से बाइक सवार दो युवक लगातार चक्कर लगाते हुए युवतियों से छेड़छाड़ करते आ रहे थे। मंगलवार को भी दोनों युवक बाइक पर गांव में पहुंचकर इसी तरह की हरकतें कर रहे थे, जिस पर ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों के दूसरे समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंचे रोहाना चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सिविल बार एसोसिएशन ने जलाए दीपक
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन ने मंगलवार को दिवाली महोत्सव मनाते हुए दीपक जलाकर एक-दूसरे को रोशनी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि जिला जज संजय कुमार पचौरी, डीएम राजीव शर्मा व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं को दिवाली की बधाई दी। डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाई। सिविल बार अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, महासचिव सुगंध जैन, अनिल कुमार दीक्षित, जयनंद त्यागी, विष्णुदत्त, तेग बहादुर, सुनील गर्ग, मनोज शर्मा, सुखदेव मित्तल, सत्यपाल नरेश, गौरव गोयल, मनमोहन वर्मा, सुनील मित्तल, महेंद्र जैन और आंचल अग्रवाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।