फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मौहल्ला पीरशाह विलायत में पुलिस का छापा

मौहल्ला पीरशाह विलायत में पुलिस का छापा

Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
मौहल्ला पीरशाह विलायत में पुलिस का छापा
बुढ़ाना। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला पीरशाह विलायत में एक मकान पर छापा मारकर मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से कटान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला पीरशाह विलायत में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ कुंतल गोमांस, काटने के औजार, अवशेष सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक फाना उर्फ इरफान है। उसका साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बरामद मीट के नमूने कराए। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। उधर, पुलिस ने अटाली गांव में छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक राकेश नगवा गांव का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी सेतू अटाली गांव का निवासी है। ये दोनों अवैध शराब बेचने का कार्य करते है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पेटी अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed