फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश दबोचे

चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश दबोचे

Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश दबोचे
चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

भौराकलां। पुलिस ने मंगलवार को सूचना के आधार पर शिकारपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने के लिए कहा। एसएचओ इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। फायरिंग में पुलिस टीम में शामिल एसआई इंतजार अहमद व एक कांस्टेबल बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपियों को कुछ ही दूरी पर धरदबोचा। इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी अक्षय व गढ़ी नौआबाद निवासी शिवा हैं, जिनके कब्जे से बरामद बाइक भी चोरी की पाई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


बहन के यहां रह रही युवती हुई फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी जीनत पत्नी दिलशाद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रानी मेरठ में रहती है। वहां उसका प्रेम प्रसंग मोहल्ले के ही एक युवक से चल रहा था, जिसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों की पंचायत में उन्हें अलग -अलग रखने की बात तय हुई थी। इस पर रानी किदवईनगर में आकर रहने लगी थी। महिला के अनुसार मंगलवार तड़के सभी को सोता छोड़कर रानी यहां से फरार हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद युवती का सुराग नहीं लगने पर महिला ने इस संबंध में तहरीर देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed