{"_id":"5b522f404f1c1b1e308b5ece","slug":"21532112704-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में रुकने को लेकर युवक का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल में रुकने को लेकर युवक का हंगामा
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में भर्ती पत्नी के पास रुकने के लिए एक युवक ने बृहस्पतिवार देर रात जमकर हंगामा किया। युवक को समझाने पहुंचे स्टाफ के साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर दी। बाद में आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर उससे तमंचा बरामद हुआ, जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी विकास ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात महिला अस्पताल के स्टाफ ने नियमों का हवाला देते विकास को बाहर जाने के लिए कहा तो उसने पत्नी के साथ ही रहने की बात कही और बाहर जाने से इंकार कर दिया। उल्टे आरोपी हॉस्पिटल स्टाफ के साथ झगड़े पर उतर आया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली से चीता पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उनसे भी उलझ पड़ा और बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर दी। हाथापाई में पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई। युवक को काबू से बाहर होते देख पुलिसकर्मियों ने थाने की जीप बुलाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को थाने ले जाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।