फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर 11 को जेल भेजा

पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर 11 को जेल भेजा

Mon, 18 Jun 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर 11 को जेल भेजा
संघर्ष प्रकरण में 11 आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

मीरापुर। ईद के दिन गांव मुझेड़ा तथा कैथोड़ा में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने 22 नामजद और आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर 11 लोगों को बलवा, जानलेवा हमला व मारपीट करने के आरोप में जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

ईद की नमाज के बाद गांव मुझेड़ा सादात में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चले थे। झगडे़ में दोनों ओर से आठ लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने उप निरीक्षक शीतल शर्मा की ओर से दर्ज किए गए मुकदमों में 15 नामजद और आठ अज्ञात लोगों को वांछित किया है। इनमें से महताब, अफजाल, शाहवेज, जावेद, इस्लाम व गुलजार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नौ नामजद और आठ अज्ञात आरोपी फरार है। बलवा करने वालों से दो छुरी, चार लाठी आदि सामान बरामद किया गया है। उधर, गांव कैथोड़ा में हुए खूनी संघर्ष में उप निरीक्षक राजेंद्र गिरि द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में छह लोग नामजद किए गए है। पुलिस ने इन छह में से तसलीम, इरशाद, आरिफ, महबूब और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला करने की धाराएं लगाई हैं। गंभीर घायल युवकों का इलाज चल रहा है। उधर, गांव मुझेड़ा सादात में पुन: झगड़ा कर रहे मंजर पुत्र शेर मौहम्मद व सलमान पुत्र मंजर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान दिया। उधर, गांव कैथोड़ा निवासी खुर्शीद पुत्र महमूद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के तीन युवकों ने उसे और उसके पिता महमूद को रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed