फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोली मारने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

गोली मारने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोली मारने की सूचना पर पुलिस दौड़ी
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी निवासी फखरु पुत्र अख्तर ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में उसके खेत पर हुए विवाद में उसको गोली मार दी गई है। सूचना पर पुलिस में पहुंची और घटना की जानकारी की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने बताया पीड़ित को कहीं गोली नहीं लगी है और न घटनास्थल पर कोई अन्य व्यक्ति मिला है। मामला जमीन के विवाद का है। वहीं मारपीट में घायल फखरू को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

समाजसेवी का निधन
मोरना। मोरना के प्रसिद्ध समाजसेवी, व्यापारी नेता एवं पूर्व प्रधान कृष्ण अवतार महेश्वरी उर्फ लाला बादशाह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता भाजपा डॉ. वीरपाल निर्वाल, मनव्वर जैदी, रियासत अंसारी, पंकज माहेश्वरी, अजय चेयरमैन, रविदत्त चेयरमैन, डा. दिनेश धीमान, शहजाद अंसारी, अनुज पहलवान, अमित राठी, शरीफ अहमद, संजय रवि, सुधीर प्रजापति, चेयरमैन विनोद शर्मा, नसीम अंसारी आदि ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन


मारपीट में बाप व बेटा घायल
मोरना। गांव टंढ़ेड़ा निवासी मासूम अली ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र महताब शाम के समय घर लौट रहा था, तभी गांव के ही व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी हो गई। महताब ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पिता व पुत्र घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी से कई घायल
मोरना। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्जनों व्यक्ति घायल हो गए। बृहस्पतिवार की रात में घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। ये लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से खतौली में आयोजित सत्संग से लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल मुनेशपाल पुत्र बिशन सिंह निवासी मोरना, बिजा पुत्र जहेरा निवासी मोरना, पप्पू पुत्र विक्रम निवासी अथांई को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed