{"_id":"5b15909b4f1c1bda6e8b646c","slug":"21528139931-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमवीर हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमवीर हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा, दूसरे की तलाश जारी
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमवीर हत्याकांड में आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। रामपुरी के ओमबीर हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मुख्य हत्यारोपी की तलाश में दबिशें डाल रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में नए पीर के पास रहने वाला ओमवीर (65) पुत्र गोवर्धन की शनिवार देर रात सिर में तमंचा सटा कर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक ओमवीर के भाई योगेंद्र कुमार ने मोहल्ले का ही कृष्णपाल और मीरापुर निवासी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते थे, जिसका विरोध उसके भाई ओमवीर ने किया था। इसी रंजिश के चलते दोनों उसके भाई की हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का एक आरोपी कृष्णपाल पुत्र रामशरण मूल निवासी ज्वालागढ़, सरधना, हाल निवासी रामपुरी को सहारनपुर बस स्टेंट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे हत्यारोपी विशाल की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।