फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेहोश कर चालक से ई-रिक्शा लूटी

बेहोश कर चालक से ई-रिक्शा लूटी

Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बेहोश कर चालक से ई-रिक्शा लूटी
भोपा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी प्रवीण कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार शाम भोपा बस स्टैंड पर स्कूटर सवार दो युवक आए और उससे ग्राम युसूफपुर से कुछ सामान लाने के लिए कहकर ई-रिक्शा बुक कर ले गए। रास्ते में एक युवक स्कूटर से उतर कर उसकी ई-रिक्शा में बैठ गया। उक्त युवकों शमशान घाट के निकट कोल्ड ड्रिंक पी, यहां पर इनका एक अन्य साथी मौजूद रहा। उक्त युवकों ने उसे भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद उसे नशा हो गया। आरोपी उसकी ई रिक्शा लूटकर ले गए। शुक्रवार सुबह गांव के ही दिनेश कुमार ने सड़क किनारे नशे ही हालत में देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। उपचार कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदार पर हमला किया
भोपा। भोपा निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कालेज के सामने मार्केट में कंप्यूटर की दुकान है। सुबह गांव धीराहेड़ी निवासी दो युवक उसकी दुकान पर फोटो स्टेट आदि कार्य कराने आए थे। जीरोक्स कॉपी के उसने पैसे मांगे तो एक आरोपी ने उस पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, भोपा के गांव सीकरी निवासी राजेंद्र ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह आठ अप्रैल की शाम को गांव के ही बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही विकार ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा दिखा कर जाने मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोवंश मुक्त कराया
भोपा। पुलिस ने कटान के लिए जा रही दो गायों को मुक्त कराई है। सीकरी चौकी प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात की घटना है। रजवाहे की पटरी पर एक पिकअप गाड़ी दिखी। जिसकी जांच की गई दो गाय बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें मुक्त करा लिया। वहीं, भनक लगते ही चालाक इकबाल निवासी भोकरहेड़ी तथा उसके दो अज्ञात साथी फरार हो गए। गाड़ी से उपकरण भी बरामद किए हैं। चौकी प्रभारी की ओर से एक आरोपी को नामजद करने के साथ ही दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed