फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चिकित्सक से पांच लाख की रंगदारी मांगी

चिकित्सक से पांच लाख की रंगदारी मांगी

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक से पांच लाख की रंगदारी मांगी
मुजफ्फरनगर। शहर के चिकित्सक से पहले फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई और बाद में एक युवक रंगदारी लेने क्लीनिक पर पहुंच गया। डॉक्टरों ने लोगों की मदद से उसे दबोच कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर डॉ. एमएल गर्ग का क्लीनिक है, जबकि उनके बेटे निधीश गर्ग का बराबर में ही मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को डॉक्टर गर्ग के पास किसी का फोन आया। फोन करने वाले एक डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगी। साथ ही कहा कि एक युवक मेेरी पर्ची लेकर आएगा, उसे रुपये दे देना। कुछ देर बाद एक युवक निधीश गर्ग के पास पर्ची लेकर पहुंचा और उससे पांच लाख रुपये की मांग की। उसने युवक से जब पूछा कि पर्ची किसने दी है, तो युवक ने उसकी मोबाइल पर बात कराई। गर्ग ने आसपास के लोगों की मदद से रंगदारी मांगने पहुंचे युवक को दबोच लिया और उससे पूछताछ की। बाद में उसे सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुमित पुत्र रणवीर निवासी कुरथल, बुढ़ाना बताया है। उसका कहना है कि उसे सुजडू निवासी जाहिद राना ने पर्ची देकर रुपये लेने के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि रंगदारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed