{"_id":"5a74ae5a4f1c1b91268b7e46","slug":"21517596250-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एक चोर पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने एक चोर पकड़ा, दो फरार
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ।
गांव मकसूदाबाद निवासी यासीन पुत्र बंदा का ट्रैक्टर बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खड़ा हुआ था। रात करीब दो बजे चोर ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ले जाने लगे, तो उसी दौरान गांव निवासी शहजाद व नजर कोल्हू में पत्ती डालकर घर लौट रहे थे। दोनों ने शक होने पर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी कर ली। चोर खतौली व जानसठ मार्ग पर बैटरी को एक थ्री व्हीलर में रख रहे थे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख दो चोर जंगल के रास्ते से फरार हो गए। ग्रामीणों ने थ्री व्हीलर सहित एक चोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए चोर ने बताया कि उसका फरार दोनों युवक उसका थ्री व्हीलर सामान लाने के लिए भाड़े पर लेकर आए थे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही।