{"_id":"5a74ae554f1c1b80268b7f51","slug":"21517596245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के जेई को बंधक बनाकर पीटा
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सुभाष नगर में बिजली चोरी की जांच करने गए जेई और उसकी टीम को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। जेई और टीम के साथ मारपीट की गई और फर्जी तरीके से कर्मचारियों को रिश्वत देने का वीडियो बना लिया। जेई की ओर से नई मंडी थाने पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक पचेंडा बिजलीघर पर मनोज कुमार जेई के पद पर तैनात हैं। मनोज को मोहल्ला सुभाषनगर में विद्युत चोरी होने की सूचना मिल रही थी। इस पर उसने कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार शाम को कालोनी में छापेमारी की। जांच के दौरान जेई ने सुहेल, अरुण और उस्मान के यहां कार्रवाई शुरू की तो उक्त लोगों ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने मिलकर जेई और उसकी टीम को बंधक बना लिया। टीम के साथ मारपीट कर फर्जी रूप से रिश्वत लेने का वीडियो बनाकर धमकी दी। किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर टीम बिजलीघर पहुंची। शुक्रवार को जेई मनोज कुमार की ओर से नई मंडी थाने में अरुण, उस्मान और सुहेल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।