{"_id":"5a550f334f1c1b0f788b79f4","slug":"21515523891-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में संघर्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली के विवाद में संघर्ष, पथराव
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दुर्गनपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
शाहपुर के गांव गढ़ी दुर्गनपुर में नाली को लेकर सत्तार व असलम पक्ष में विवाद हो गया। शुरू में तो दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और देखते-देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों चलने लगे साथ ही पथराव भी शुरू हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।