{"_id":"59c40fb04f1c1b2a688b5c3e","slug":"21506021296-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार बवाल में हाजी शेर पर रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालापार बवाल में हाजी शेर पर रासुका
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार बवाल के आरोपी हाजी दिलशाद उर्फ हाजी शेर के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।
शहर इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को जेल पहुंचकर उसे रासुका तामील कराया। इस मामले में हाजी शेर समेत पांच के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। जिसमें उसका बेटा इमरान भी शामिल है। बाप बेटे के अलावा इमरान उर्फ टैंडू, सईद उर्फ भूरा पहलवान और जुल्फकार निवासीगण खालापार के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है। उधर, मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। कुल 44 आरोपियों में से भी अभी छह और फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस को तलाश जारी है। गत 27 जून को खालापार में पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने कस्सवान में छापे की कार्रवाई की थी। जिस पर अवैध कटान करने वालों ने पुलिस को घेरकर हमला किया था और सरकारी वाहनों को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।